Numbers 9:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yahova kee agyaa se ve apane deren khde karate, aur yahova hee kee agyaa se ve prasthan karate the jo agyaa yahova moosa ke dara deta tha usako ve mana karate the..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस प्रकार लोग यहोवा के आदेश का पालन करते थे। वे वहाँ डेरा डालते थे जिस स्थान को यहोवा दिखाता था और जब यहोवा उन्हें स्थान छोड़ने के लिए आदेश देता था तब लोग बादल का अनुसरण करते हुए स्थान छोड़ते थे। लोग यहोवा के आदेश का पालन करते थे। यह आदेश था जिसे यहोवा ने मूसा के द्वारा उन्हें दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे प्रभु के आदेश के अनुसार पड़ाव डालते और प्रभु के आदेश के अनुसार ही प्रस्‍थान करते थे। प्रभु मूसा के द्वारा आज्ञा-आदेश देता था, और इस्राएली प्रभु के उन आदेशों का पालन करते थे।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की आज्ञा से वे अपने डेरें खड़े करते, और यहोवा ही की आज्ञा से वे प्रस्थान करते थे; जो आज्ञा यहोवा मूसा के द्वारा देता था उसको वे माना करते थे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की आज्ञा से वे अपने डेरे खड़े करते, और यहोवा ही की आज्ञा से वे प्रस्थान करते थे; जो आज्ञा यहोवा मूसा के द्वारा देता था उसको वे माना करते थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वे याहवेह के आदेश पर डेरा डालते थे, याहवेह के ही आदेश पर कूच करते थे. वे याहवेह के आदेश के प्रति सतर्क थे, उस आदेश के विषय में, जो मोशेह द्वारा याहवेह ने दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की आज्ञा से वे अपने डेरे खड़े करते, और यहोवा ही की आज्ञा से वे प्रस्थान करते थे; जो आज्ञा यहोवा मूसा के द्वारा देता था, उसको वे माना करते थे।