Numbers 9:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu kitane log kisee manushy kee loth ke dara ashuuddh hone ke karan us din fasah ko n man sake ve usee din moosa aur haroon ke sameep jakar moosa se kahane lage,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु कुछ लोग फसह पर्व की दावत उसी दिन नहीं खा सके। वे एक शव के कारण शुद्ध नहीं थे। इसलिए वे उस दिन मूसा और हारून के पास गए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्‍तु वहाँ ऐसे भी मनुष्‍य थे जो शव के स्‍पर्श के कारण अशुद्ध हो गए थे। इसलिए वे उस दिन पास्‍का का पर्व नहीं मना सके। वे उसी दिन मूसा तथा हारून के सामने आए।
Hindi Bible HHBD
परन्तु कितने लोग किसी मनुष्य की लोथ के द्वारा अशुद्ध होने के कारण उस दिन फसह को न मान सके; वे उसी दिन मूसा और हारून के समीप जाकर मूसा से कहने लगे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु कुछ लोग एक मनुष्य के शव के द्वारा अशुद्ध होने के कारण उस दिन फसह को न मना सके; वे उसी दिन मूसा और हारून के समीप जाकर मूसा से कहने लगे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु उनमें कुछ व्यक्ति ऐसे भी थे, जो शव को छूने के कारण इस अवसर पर अशुद्ध हो चुके थे. परिणामस्वरूप वे उस दिन उनके लिए फ़सह उत्सव न मना सके; तब वे उसी समय मोशेह तथा अहरोन से पूछताछ करने पहुंचे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु कुछ लोग # एक मनुष्य के शव के द्वारा अशुद्ध होने के कारण उस दिन फसह को न मना सके; वे उसी दिन मूसा और हारून के समीप जाकर मूसा से कहने लगे,