Numbers 9:7 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ham log aek manushy kee loth ke karan ashuuddh haain parantu ham kyon rooke rahe, aur israaeliyon ke sang yahova ka chaddhava niyat samay par kyon n chaddhaaen?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन लोगों ने मूसा से कहा, “हम लोग एक शव छूने के कारण अशुद्ध हुए हैं। याजकों ने हमें निश्चित समय पर यहोवा को चढ़ाई जाने वाली भेंट देने से रोक दिया है। अतः हम फसह पर्व को अन्य इस्राएली लोगों के साथ नहीं मना सकते। हमें क्या करना चाहिए”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन मनुष्यों ने मूसा से कहा, ‘शव को स्पर्श करने के कारण हम अशुद्ध हो गए हैं। किन्तु इस्राएली समाज के साथ निर्धारित समय पर प्रभु को चढ़ावा चढ़ाने से हमें क्यों वंचित किया गया?’
Hindi Bible HHBD
हम लोग एक मनुष्य की लोथ के कारण अशुद्ध हैं; परन्तु हम क्यों रूके रहें, और इस्त्राएलियों के संग यहोवा का चढ़ावा नियत समय पर क्यों न चढ़ाएं?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हम लोग एक मनुष्य के शव के कारण अशुद्ध हैं; परन्तु हम क्यों रुके रहें, और इस्राएलियों के संग यहोवा का चढ़ावा नियत समय पर क्यों न चढ़ाएँ?”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्होंने अपना पक्ष इस प्रकार रखा, “यद्यपि हम शव छूने के कारण इस समय अपवित्र हैं, हमें अन्य इस्राएल के घराने के साथ याहवेह को भेंट चढ़ाने से दूर क्यों रखा जा रहा है?”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हम लोग एक मनुष्य की लोथ के कारण अशुद्ध हैं; परन्तु हम क्यों रुके रहें, और इस्राएलियों के संग यहोवा का चढ़ावा नियत समय पर क्यों न चढ़ाएँ?”