Obadiah 1:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jis din paradeshaee log usakee dhan sampaati chheenakar le gaa, aur birane logon ne usake faattkon se ghausakar yarooshalem par chitthee dalee, us din too bhee un men se aek tha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस समय तुम सहायता किये बिना दूसरी ओर खड़े रहे। अजनबी याकूब का खजाना ले गए। विदेशी इस्राएल के नगर—द्वार में घुसे। उन विदेशियों ने गोट डालकर यह निश्चय किया कि वे यरूशलेम का कौन सा भाग लेंगे। उस समय तुम उन विदेशियों के समान ही थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस दिन विदेशी राष्ट्र तेरे भाई की सम्पत्ति लूट कर ले गए, जिस दिन विदेशी सैनिक उसके नगर के प्रवेश-द्वारों में घुसे थे, यरूशलेम को परस्पर बांटने के लिए उन्होंने चिट्ठी डाली थी, उस दिन तू अलग खड़ा था, मानो तू भी उन लुटेरों में एक था।
Hindi Bible HHBD
जिस दिन परदेशी लोग उसकी धन सम्पत्ति छीनकर ले गए, और बिराने लोगों ने उसके फाटकों से घुसकर यरूशलेम पर चिट्ठी डाली, उस दिन तू भी उन में से एक था।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिस दिन परदेशी लोग उसकी धन सम्पत्ति छीनकर ले गए, और पराए लोगों ने उसके फाटकों से घुसकर यरूशलेम पर चिट्ठी डाली, उस दिन तू भी उन में से एक था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दिन तुम दूर खड़े हुए सब देखते रहे और विदेशियों ने नगर में प्रवेश किया, वे उसकी संपत्ति लूटकर ले जाते रहे और उन्होंने येरूशलेम को हड़पने के लिए मतपत्रों का प्रयोग किया, तुम उनमें से एक के जैसे थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिस दिन परदेशी लोग उसकी धन-सम्पत्ति छीनकर ले गए, और पराए लोगों ने उसके फाटकों से घुसकर यरूशलेम पर चिट्ठी डाली, उस दिन तू भी उनमें से एक था।