Obadiah 1:14 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tujhe uchit n tha ki tiramuhane par usake bhaganevalon ko mar dalane ke liye khda hota, aur sankatt ke din usake bache huon ko pakadata..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम चौराहों पर खड़े हुए और तुमने जान बचाकर भागने की कोशिश करने वाले लोगों को मार डाला। तुम्हें वैसा नहीं करना चाहिये था। तुमने उन लोगों को पकड़ लिया जो जीवित बच निकले थे। तुम्हें वह नहीं करना चाहिए था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब वे प्राण बचाकर भाग रहे थे तब तुझे चौराहे पर खड़े होकर भागनेवालों का वध नहीं करना था। तुझे संकट के दिन अपने बचे हुए जाति-भाइयों को शत्रु के हाथ में नहीं सौंपना था।
Hindi Bible HHBD
तुझे उचित न था कि तिरमुहाने पर उसके भागनेवालों को मार डालने के लिये खड़ा होता, और संकट के दिन उसके बचे हुओं को पकड़ाता।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तुझे उचित नहीं था कि तिरमुहाने पर उसके भागनेवालों को मार डालने के लिये खड़ा होता, और संकट के दिन उसके बचे हुओं को पकड़ाता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम सड़क के चौक पर उनके भागनेवालों को मार डालने के लिये खड़े मत होना, न ही उनके संकट के समय में उनके बच गये लोगों को शत्रु के हाथों में सौंपना.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुझे उचित नहीं था कि चौराहों पर उसके भागनेवालों को मार डालने के लिये खड़ा होता, और संकट के दिन उसके बचे हुओं को पकड़ाता।