Obadiah 1:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab yakoob ka gharana ag, aur yoosufa ka gharana lau, aur aesav ka gharana koonttee banega aur ve un men ag lagakar unako bhsm karenge, aur aesav ke gharane ka koi n bachega kyonaki yahova hee ne aeesa kaha haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
याकूब का परिवार जलती आग—सा होगा। यूसुफ का राष्ट्र जलती लपटों जैसा बन जायेगा। किन्तु एसाव का राष्ट्र राख की तरह होगा। यहूदा के लोग एदोमी लोगों को नष्ट करेंगे। एसाव के राष्ट्र में कोई जीवित नहीं रहेगा। क्यों क्योंकि परमेश्वर यहोवा ने ऐसा कहा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
याकूब वंश अग्नि के सदृश होगा, और यूसुफ वंश एक ज्वाला। एसाव वंश भूसा होगा। वे उसमें आग लगाएंगे। और उसको भस्म कर देंगे। एसाव वंशीय एक भी व्यक्ति शेष नहीं रहेगा। प्रभु ने ऐसा ही कहा है।
Hindi Bible HHBD
तब याकूब का घराना आग, और यूसुफ का घराना लौ, और एसाव का घराना खूंटी बनेगा; और वे उन में आग लगाकर उनको भस्म करेंगे, और एसाव के घराने का कोई न बचेगा; क्योंकि यहोवा ही ने ऐसा कहा है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब याक़ूब का घराना आग, और यूसुफ का घराना लौ, और एसाव का घराना खूँटी बनेगा; और वे उनमें आग लगाकर उनको भस्म करेंगे, और एसाव के घराने का कोई न बचेगा; क्योंकि यहोवा ही ने ऐसा कहा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याकोब का वंश आग के समान और योसेफ़ का वंश ज्वाला के समान होगा; एसाव का वंश बचे हुए भूंसे के समान होगा, और वे उन्हें जलाकर नाश कर देंगे. एसाव के वंश में से कोई भी न बचेगा.” क्योंकि यह याहवेह ने कहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब याकूब का घराना आग, और यूसुफ का घराना लौ, और एसाव का घराना खूँटी बनेगा; और वे उनमें आग लगाकर उनको भस्म करेंगे, और एसाव के घराने का कोई न बचेगा; क्योंकि यहोवा ही ने ऐसा कहा है।