Obadiah 1:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
israaeliyon ke us dal men se jo lag bandhauai men jakar kananiyon ke beech sarapat tak rahate haai, aur yarooshaleamiyon men se jo log bandhauai men jakar saparad men rahate haai, ve sab dakkhian desh ke nagaron ke adhaikaree ho jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोग घर छोड़ने को विवश किये गए थे। किन्तु वे लोग कनानियों का प्रदेश सारपत तक ले लेंगे। यहूदा के लोग यरूशलेम छोड़ने और सपाराद में रहने को विवश किये गये थे। किन्तु वे लोग नेगव के नगरों को लेंगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस्राएली जो हाला जिले में बन्दी थे, वे कनान देश से सारफत नगर तक अधिकार करेंगे। यरूशलेम निवासी, जो सपाराद नगर में हैं, वे नेगेब क्षेत्र के नगरों पर अधिकार करेंगे।
Hindi Bible HHBD
इस्राएलियों के उस दल में से जो लाग बंधुआई में जाकर कनानियों के बीच सारपत तक रहते हैं, और यरूशलेमियों में से जो लोग बंधुआई में जाकर सपारद में रहते हैं, वे सब दक्खिन देश के नगरों के अधिकारी हो जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इस्राएलियों के उस दल में से जो लोग बँधुआई में जाकर कनानियों के बीच सारपत तक रहते हैं, और यरूशलेमियों में से जो लोग बँधुआई में जाकर सपाराद में रहते हैं, वे सब दक्खिन देश के नगरों के अधिकारी हो जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बंधुआ इस्राएलियों का यह दल, जो कनान में है वह कनानियों के ज़रफता देश तक अपने अधिकार में कर लेगा; येरूशलेम के बंधुआ, जो सेफहारथ नगर में हैं, वे नेगेव के नगरों को अपने अधिकार में कर लेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इस्राएलियों के उस दल में से जो लोग बँधुआई में जाकर कनानियों के बीच सारफत तक रहते हैं, और यरूशलेमियों में से जो लोग बँधुआई में जाकर सपाराद में रहते हैं, वे सब दक्षिण देश के नगरों के अधिकारी हो जाएँगे।