Philemon 1:14 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par maain ne teree ichchha bina kuchh bhee karana n chaha ki teree yah krapa dabav se naheen par anand se ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
पर मैं ने तेरी इच्छा बिना कुछ भी करना न चाहा कि तेरी यह कृपा दबाव से नहीं पर आनन्द से हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु तेरी अनुमति के बिना मैं कुछ भी करना नहीं चाहता ताकि तेरा कोई उत्तम कर्म किसी विवशता से नहीं बल्कि स्वयं अपनी इच्छा से ही हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
किन्तु तुम्हारी सहमति के बिना मैंने कुछ नहीं करना चाहा जिससे तुम यह उपकार लाचारी से नहीं, बल्कि स्वेच्छा से करो।
Hindi Bible HHBD
पर मैं ने तेरी इच्छा बिना कुछ भी करना न चाहा कि तेरी यह कृपा दबाव से नहीं पर आनन्द से हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin ham apne aap kuchh nai karta jab tak pahile tum uspe raaji nai hota. Ham mañgta hei ki tumhaar daya ke kaam tumhaar dil se aay, eise nai ki tum mahsuus karta hei ki tumme jabarjasti kare ke hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर मैं ने तेरी इच्छा बिना कुछ भी करना न चाहा, कि तेरी यह कृपा दबाव से नहीं पर आनन्द से हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु तेरी सहमति के बिना मैंने कुछ करना न चाहा ताकि तेरी भलाई विवशता से नहीं बल्कि अपनी इच्छा से हो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु मैंने तुम्हारी सलाह के बिना कुछ भी करना उचित न समझा कि तुम्हारी उदारता मजबूरीवश नहीं परंतु अपनी इच्छा से हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर मैंने तेरी इच्छा बिना कुछ भी करना न चाहा कि तेरा यह उपकार दबाव से नहीं पर आनन्द से हो।