Philemon 1:16 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu ab se das kee nai nahee, baran das se bhee uttm, arthata bhai ke saman hare jo shareer men bhee aur vishosh kar prabhu men bhee mera piry ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्‍तु अब से दास की नाई नहीं, बरन दास से भी उत्तम, अर्थात् भाई के समान रहे जो शरीर में भी और विशेष कर प्रभु में भी मेरा प्रिय हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दास के रूप में नहीं, बल्कि दास से अधिक एक प्रिय बन्धु के रूप में। मैं उससे बहुत प्रेम करता हूँ किन्तु तू उसे और अधिक प्रेम करेगा। केवल एक मनुष्य के रूप में ही नहीं बल्कि प्रभु में स्थित एक बन्धु के रूप में भी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अब दास के रूप में नहीं, बल्‍कि दास से कहीं बढ़ कर अतिप्रिय भाई के रूप में। यह मुझे अत्‍यन्‍त प्रिय है, फिर मनुष्‍य होने के नाते और प्रभु के शिष्‍य होने के नाते भी यह तुम को कहीं अधिक प्रिय होगा!
Hindi Bible HHBD
परन्तु अब से दास की नाई नहीं, बरन दास से भी उत्तम, अर्थात् भाई के समान हरे जो शरीर में भी और विशेष कर प्रभु में भी मेरा प्रिय हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
lekin ek gulaam ke rakam nai. Unesimus ek daas se bhi kahiñ jaada hei. Hamaar waaste u ek pyaara dost hei, lekin tumhaar waaste u to aur jaada hei, duuno ek admi ke rakam aur Prabhu ke pichchhe chale waala.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु अब से दास की तरह नहीं वरन् दास से भी उत्तम, अर्थात् भाई के समान रहे, जो मेरा तो विशेष प्रिय है ही, पर अब शरीर में और प्रभु में भी, तेरा भी विशेष प्रिय हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
एक दास के समान नहीं बल्कि दास से बढ़कर एक प्रिय भाई के रूप में, जो मेरे लिए तो अत्यंत प्रिय है, फिर तेरे लिए वह शरीर और प्रभु दोनों में और कितना अधिक होगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दास के रूप में नहीं परंतु दास से ऊंचे एक प्रिय भाई के रूप में, विशेषकर मेरे लिए. वह मुझे तो अत्यंत प्रिय है ही किंतु मुझसे बढ़कर तुम्हें दोनों ही रूपों में—व्यक्ति के रूप में तथा प्रभु में भाई के रूप में.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु अब से दास के समान नहीं, वरन् दास से भी उत्तम, अर्थात् भाई के समान रहे जो मेरा तो विशेष प्रिय है ही, पर अब शरीर में और प्रभु में भी, तेरा भी विशेष प्रिय हो।