Philippians 1:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur prabhu men jo bhai haai, un men se bahudha mere kaaid hone ke kara, hiyav bandha kar, parameshvar ka vachan nidhadk sunane ka aur bhee hiyav karate haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
और प्रभु में जो भाई हैं, उनमें से अधिकांश मेरे कैद होने के कारण, हियाव बाँध कर, परमेश्‍वर का वचन निधड़क सुनाने का और भी हियाव करते हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके अतिरिक्त प्रभु में स्थित अधिकतर भाई मेरे बंदी होने के कारण उत्साहित हुए हैं और अधिकाधिक साहस के साथ सुसमाचार को निर्भयतापूर्वक सुना रहे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अधिकांश भाई-बहिनों को मेरी कैद से बल मिला है। वे प्रभु पर भरोसा रख कर पहले से अधिक साहस के साथ निर्भीकता से परमेश्‍वर का वचन सुनाते हैं।
Hindi Bible HHBD
और प्रभु में जो भाई हैं, उन में से बहुधा मेरे कैद होने के कारण, हियाव बान्ध कर, परमेश्वर का वचन निधड़क सुनाने का और भी हियाव करते हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ab Prabhu ke log bina ḍar ke aur saahas se sab ke Parmeshwar ke vachan parchaar kare hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और प्रभु में जो भाई हैं, उन में से अधिकांश मेरे कैद होने के कारण, हियाव बाँध कर परमेश्‍वर का वचन निधड़क सुनाने का और भी साहस करते हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और मेरे कैद होने के कारण अधिकांश भाई प्रभु पर भरोसा रखकर और भी अधिक साहस और निडरता के साथ वचन सुनाते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे बंदी होने के कारण प्रभु में अधिकांश साथी भाई बहन परमेश्वर का वचन साहस, तत्परता तथा निडरतापूर्वक सुनाने के लिए पहले से कहीं अधिक उत्साही हो गए हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और प्रभु में जो भाई हैं, उनमें से अधिकांश मेरे कैद होने के कारण, साहस बाँधकर, परमेश्वर का वचन बेधड़क सुनाने का और भी साहस करते हैं।