Philippians 2:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
taaki tum nirdosh aur bhole hokar tteddhe aur hatteele logon ke beech parameshvar ke nishkalank santan bane raho, jin ke beech men tum jeevan ka vachan liae huae jagat men jalate deepakon kee nain dikhai dete ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
ताकि तुम निर्दोष और भोले होकर टेढ़े और हठीले लोगों के बीच परमेश्‍वर के निष्‍कलंक सन्‍तान बने रहो, जिनके बीच में तुम जीवन का वचन लिए हुए जगत में जलते दीपकों के समान दिखाई देते हो,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ताकि तुम भोले भाले और पवित्र बन जाओ। तथा इस कुटिल और पथभ्रष्ट पीढ़ी के लोगों के बीच परमेश्वर के निष्कलंक बालक बन जाओ। उन के बीच अंधेरी दुनिया में तुम उस समय तारे बन कर चमको
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिससे आप निष्‍कपट और निर्दोष बने रहें और इस कुटिल एवं पथभ्रष्‍ट पीढ़ी के बीच परमेश्‍वर की निष्‍कलंक सन्‍तान बन कर आकाश के तारों की तरह चमकें
Hindi Bible HHBD
ताकि तुम निर्दोष और भोले होकर टेढ़े और हठीले लोगों के बीच परमेश्वर के निष्कलंक सन्तान बने रहो, (जिन के बीच में तुम जीवन का वचन लिए हुए जगत में जलते दीपकों की नाईं दिखाई देते हो)।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab tum Parmeshwar ke safa aur bhola bhaala bachchan hoyga. Tum eisan admi log ke beech meñ rahta hei jon ṭehṛa aur dushṭ hei, lekin tum u sab nai karna jon ulog boli ki roñg hei. Kosis karo ki i dunia ke log ke beech meñ tum batti ke rakam chamko,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
ताकि तुम निर्दोष और भोले होकर टेढ़े और हठीले लोगों के बीच परमेश्‍वर के निष्कलंक सन्तान बने रहो, जिनके बीच में तुम जीवन का वचन लिए हुए जगत में जलते दीपकों के समान दिखाई देते हो
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
ताकि तुम निर्दोष और खरे बनो, और इस कुटिल और भ्रष्‍ट पीढ़ी के बीच परमेश्‍वर की निष्कलंक संतान बनकर जगत में ज्योति के समान चमको,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कि तुम इस बुरी और भ्रष्‍ट पीढ़ी में, “परमेश्वर की निष्कलंक संतान के रूप में स्वयं को निष्कपट तथा निष्पाप साबित कर सको.” कि तुम इस पीढ़ी के बीच जलते हुए दीपों के समान चमको
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
ताकि तुम निर्दोष और निष्कपट होकर टेढ़े और विकृत लोगों के बीच परमेश्वर के निष्कलंक सन्तान बने रहो, जिनके बीच में तुम जीवन का वचन लिए हुए जगत में जलते दीपकों के समान दिखाई देते हो,