Philippians 2:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi mujhe tumhare vishvas ke balidan aur seva ke sath apana lohoo bhee bahana pade taubhee maain anandait hoo, aur tum sab ke sath anand karata hoon.
Hindi 2017 (नया नियम)
यदि मुझे तुम्‍हारे विश्‍वास के बलिदान और सेवा के साथ अपना लहू भी बहाना पड़े तौभी मैं आनन्‍दित हूँ, और तुम सब के साथ आनन्‍द करता हूँ।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हारा विश्वास एक बलि के रूप में है और यदि मेरा लहू तुम्हारी बलि पर दाखमधु के समान उँडेल दिया भी जाये तो मुझे प्रसन्नता है। तुम्हारी प्रसन्नता में मेरा भी सहभाग है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि मुझे आपके विश्‍वास-रूपी यज्ञ और जन-सेवा में अपने प्राण की आहुति भी देनी पड़ेगी, तो मैं आनन्‍दित होऊंगा और आप सब के साथ आनन्‍द मनाऊंगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि मुझे तुम्हारे विश्वास के बलिदान और सेवा के साथ अपना लोहू भी बहाना पड़े तौभी मैं आनन्दित हूं, और तुम सब के साथ आनन्द करता हूं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Prabhu meñ tumhaar biswaas aur tumhaar sewa, u balidaan ke rakam hei jon uske dewa jaay hei. Aur hamaar khuun bhi u bali ke sañghe giraawa jaai. Agar eise hoi, to ham khusi se tumhaar sañghe khusi manaayga.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि मुझे तुम्हारे विश्‍वास रूपी बलिदान और सेवा के साथ अपना लहू भी बहाना पड़े, तौभी मैं आनन्दित हूँ और तुम सब के साथ आनन्द करता हूँ।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और चाहे मैं तुम्हारे विश्‍वास के बलिदान और सेवाकार्य पर अर्घ-स्वरूप उंडेला भी जाता हूँ, तो भी मैं आनंदित हूँ और तुम सब के साथ आनंद मनाता हूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि तुम्हारे विश्वास की सेवा और बलि पर मैं अर्घ (लहू) के समान उंडेला भी जा रहा हूं, तौभी तुम सबके साथ यह मेरा आनंद है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि मुझे तुम्हारे विश्वास के बलिदान और सेवा के साथ अपना लहू भी बहाना पड़े तो भी मैं आनन्दित हूँ, और तुम सब के साथ आनन्द करता हूँ।