Philippians 2:27 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur nishchay vah beemar to ho gaya tha, yahan tak ki marane par tha, parantu parameshvar ne us par daya kee aur keval us hee par nahee, par mujh par bhee, ki mujhe shaek par shaek n ho.
Hindi 2017 (नया नियम)
और निश्चय वह बीमार तो हो गया था, यहाँ तक कि मरने पर था, परन्तु परमेश्वर ने उस पर दया की; और केवल उस पर ही नहीं, पर मुझ पर भी कि मुझे शोक पर शोक न हो।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हाँ, वह बीमार तो था, और वह भी इतना कि जैसे मर ही जायेगा। किन्तु परमेश्वर ने उस पर अनुग्रह किया (न केवल उस पर बल्कि मुझ पर भी) ताकि मुझे दुख पर दुख न मिले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वास्तव में वह बहुत बीमार था और मरने पर था; किन्तु उस पर परमेश्वर की दया हुई, और न केवल उस पर बल्कि मुझ पर भी, जिससे मुझे दु:ख पर दु:ख न सहना पड़े।
Hindi Bible HHBD
और निश्चय वह बीमार तो हो गया था, यहां तक कि मरने पर था, परन्तु परमेश्वर ने उस पर दया की; और केवल उस ही पर नहीं, पर मुझ पर भी, कि मुझे शोक पर शोक न हो।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Asal meñ, u bahut bimaar raha aur marte marte bacha. Lekin Parmeshwar uspe daya karis, aur ham pe bhi, aur u hamme chinta se bachaay rakkhis.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
निश्चय ही वह बीमार तो हो गया था यहाँ तक कि मरने पर था, परन्तु परमेश्वर ने उस पर दया की, और केवल उस ही पर नहीं पर मुझ पर भी कि मुझे शोक पर शोक न हो।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
वास्तव में वह इतना बीमार था कि मरने पर था, परंतु परमेश्वर ने उस पर दया की, और केवल उस पर ही नहीं बल्कि मुझ पर भी, कि कहीं मुझे दुःख पर दुःख सहना न पड़े।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बीमारी! वह तो मरने पर था, किंतु उस पर परमेश्वर की दया हुई, न केवल उस पर परंतु मुझ पर भी, कि मुझे और अधिक दुःखी न होना पड़े.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और निश्चय वह बीमार तो हो गया था, यहाँ तक कि मरने पर था, परन्तु परमेश्वर ने उस पर दया की; और केवल उस पर ही नहीं, पर मुझ पर भी कि मुझे शोक पर शोक न हो।