Philippians 3:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
nidan, he mere bhaiyo, prabhu men anaandait raho: ve hee baten tum ko bar bar likhne men mujhe to koi kashtt naheen hota, aur is men tumharee kushalata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये हे मेरे भाइयो, प्रभु में आनन्‍दित रहो। वे ही बातें तुम को बार-बार लिखने में मुझे तो कोई कष्‍ट नहीं होता, और इस में तुम्‍हारी कुशलता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतः मेरे भाईयों, प्रभु में आनन्द मनाते रहो। तुम्हें फिर-फिर उन्हीं बातों को लिखते रहने से मुझे कोई कष्ट नहीं होता है और तुम्हारे लिए तो यह सुरक्षित है ही।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे भाइयो और बहिनो! अन्‍त में यह: आप प्रभु में आनन्‍दित रहें! आप लोगों को दुबारा वे ही बातें लिखने में मुझे कोई कष्‍ट नहीं, और इस में आपका कल्‍याण है।
Hindi Bible HHBD
निदान, हे मेरे भाइयो, प्रभु में आनन्दित रहो: वे ही बातें तुम को बार बार लिखने में मुझे तो कोई कष्ट नहीं होता, और इस में तुम्हारी कुशलता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aakhri meñ, hamaar dost log, khusi raho ki tum sab Prabhu ke hei. Hamme kuchh matlab nai rakkhe hei ki ham tumme wahi likha jon ham pahile bhi likha raha. Kaahe ke, i tumhaar achchha ke waaste hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये हे मेरे भाइयो, प्रभु में आनन्दित रहो। वे ही बातें तुम को बार बार लिखने में मुझे तो कोई कष्‍ट नहीं होता, और इसमें तुम्हारी कुशलता है,
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अंततः हे मेरे भाइयो, प्रभु में आनंदित रहो। वही बातें तुम्हें बार-बार लिखने में मुझे कोई कष्‍ट नहीं, क्योंकि इसमें तुम्हारी सुरक्षा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये, प्रिय भाई बहनो, प्रभु में आनंदित रहो. इस विषय पर तुम्हें दोबारा लिखने से मुझे कष्ट नहीं होता परंतु यह तुम्हारी सुरक्षा की योजना है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए हे मेरे भाइयों, प्रभु में आनन्दित रहो । वे ही बातें तुम को बार बार लिखने में मुझे तो कोई कष्ट नहीं होता, और इसमें तुम्हारी कुशलता है।