Philippians 3:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
so ham men se jitane siddh haai, yahee vichar rakhe, aur yadi kisee bat men tumhara aur hee vichar ho to parameshvar use bhee tum par pragatt kar dega.
Hindi 2017 (नया नियम)
अतः हम में से जितने सिद्ध हैं, यही विचार रखें, और यदि किसी बात में तुम्‍हारा और ही विचार हो तो परमेश्‍वर उसे भी तुम पर प्रगट कर देगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ताकि उन लोगों का, जो हममें से सिद्ध पुरुष बन चुके हैं, भाव भी ऐसा ही रहे। किन्तु यदि तुम किसी बात को किसी और ही ढँग से सोचते हो तो तुम्हारे लिये उसका स्पष्टीकरण परमेश्वर कर देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हम में जितने लोग परिपक्‍व हैं, उनका यही मनोभाव होना चाहिए और यदि किसी विषय पर आपका दृष्‍टिकोण भिन्न हो, तो परमेश्‍वर आपको इसके सम्‍बन्‍ध में ज्‍योति प्रदान करेगा।
Hindi Bible HHBD
सो हम में से जितने सिद्ध हैं, यही विचार रखें, और यदि किसी बात में तुम्हारा और ही विचार हो तो परमेश्वर उसे भी तुम पर प्रगट कर देगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham sab jon baṛa hei, ulog ke yahi rakam soche ke chaahi. Aur agar tum meñ se koi dusra rakam sochta hei, tab Parmeshwar tumme safa safa bataai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हम में से जितने सिद्ध हैं, यही विचार रखें, और यदि किसी बात में तुम्हारा और ही विचार हो तो परमेश्‍वर उसे भी तुम पर प्रगट कर देगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अतः हममें जितने भी परिपक्‍व हैं, यही विचार रखें। और यदि किसी बात में तुम्हारा विचार अलग हो तो परमेश्‍वर उसे भी तुम पर प्रकट करेगा;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये हममें से जितने भी आत्मिक क्षेत्र में सिद्ध कहलाते हैं, उनका भी यही विचार हो; किंतु यदि किसी विषय में तुम्हारा मानना अलग है, परमेश्वर उसे तुम पर प्रकट कर देंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अतः हम में से जितने सिद्ध हैं, यही विचार रखें, और यदि किसी बात में तुम्हारा और ही विचार हो तो परमेश्वर उसे भी तुम पर प्रगट कर देगा।