Philippians 3:18 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki bahutere aeesee chal chalate haai, jin kee charcha maain ne tum se bar bar kiya haai aur ab bhee ro rokar kahata hoo, ki ve apanee chalachalan se maseeh ke kroos ke baairee haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
क्योंकि बहुतेरे ऐसी चाल चलते हैं, जिनकी चर्चा मैंने तुम से बार-बार किया है और अब भी रो-रोकर कहता हूँ, कि वे अपनी चाल-चलन से मसीह के क्रूस के बैरी हैं,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्योंकि ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो मसीह के क्रूस से शत्रुता रखते हुए जीते हैं। मैंने तुम्हें बहुत बार बताया है और अब भी मैं यह बिलख बिलख कर कह रहा हूँ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि जैसा कि मैं आप से बार-बार कह चुका हूँ और अब रोते हुए कहता हूँ, बहुत-से लोग ऐसा आचरण करते हैं कि मसीह के क्रूस के शत्रु बन जाते हैं।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि बहुतेरे ऐसी चाल चलते हैं, जिन की चर्चा मैं ने तुम से बार बार किया है और अब भी रो रोकर कहता हूं, कि वे अपनी चालचलन से मसीह के क्रूस के बैरी हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Ham tumme aage chetaaoni dia raha ki bahut log Krisṭ ke kros ke dusman hei. Ab ham aapan aañkhi meñ aañsu bhar ke tumme fir se chetaaoni deta hei
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि बहुत से ऐसी चाल चलते हैं, जिनकी चर्चा मैं ने तुम से बार बार की है, और अब भी रो रोकर कहता हूँ कि वे अपनी चाल–चलन से मसीह के क्रूस के बैरी हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
क्योंकि बहुत से ऐसे हैं जिनके विषय में मैंने तुमसे बार-बार कहा है, और अब भी रो रोकर कहता हूँ, कि वे अपने चाल-चलन से मसीह के क्रूस के शत्रु हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बहुत हैं जिनके विषय में मैंने पहले भी स्पष्ट किया है और अब आंसू बहाते हुए प्रकट कर रहा हूं कि वे मसीह के क्रूस के शत्रु होकर जीते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि अनेक लोग ऐसी चाल चलते हैं, जिनकी चर्चा मैंने तुम से बार बार की है और अब भी रो-रोकर कहता हूँ, कि वे अपनी चाल-चलन से मसीह के क्रूस के बैरी हैं,