Philippians 4:3 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur he sachche sahakarmee maain tujh se bhee binatee karata hoo, ki too un striayon kee sahayata kar, kyonki unhon ne mere sath susamachar faailane me, klemens aur mere un aur sahakarmiyon samet parishram kiya, jin ke nam jeevan kee pustak men likhe huae haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
और हे सच्‍चे सहकर्मी मैं तुझ से भी विनती करता हूँ, कि तू उन स्‍त्रियों की सहायता कर, क्‍योंकि उन्होंने मेरे साथ सुसमाचार फैलाने में, क्‍लेमेंस और मेरे उन और सहकर्मियों समेत परिश्रम किया, जिनके नाम जीवन की पुस्‍तक में लिखे हुए हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरे सच्चे साथी तुझसे भी मेरा आग्रह है कि इन महिलाओं की सहायता करना। ये वलैमेन्स तथा मेरे दूसरे सहकर्मियों सहित सुसमाचार के प्रचार में मेरे साथ जुटी रही हैं। इनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे गये है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सुजुगस! मैं तुमसे, अपने सच्‍चे साथी से प्रार्थना करता हूँ कि तुम इन दोनों की सहायता करो। इन दोनों बहिनों ने, क्‍लेमेंस और मेरे अन्‍य सहयोगियों सहित, जिनके नाम जीवन की पुस्‍तक में हैं, शुभसमाचार के प्रचार में मेरे साथ कठोर परिश्रम किया है।
Hindi Bible HHBD
और हे सच्चे सहकर्मी मैं तुझ से भी बिनती करता हूं, कि तू उन स्त्रियों की सहयता कर, क्योंकि उन्हों ने मेरे साथ सुसमाचार फैलाने में, क्लेमेंस और मेरे उन और सहकर्मियों समेत परिश्रम किया, जिन के नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हुए हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur hamaar sachcha paaṭna, ham tum se binti karta hei ki tum u aurat log ke madat karo kaahe ke ulog hamaar aur Klemens ke sañghe, aur dusra log ke sañghe susamaachaar feilaay meñ kaam karin hei. Ulog ke naam ab jeewan ke buk meñ likhaay gais hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे सच्‍चे सहकर्मी, मैं तुझ से भी विनती करता हूँ कि तू उन स्त्रियों की सहायता कर, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ सुसमाचार फैलाने में, क्लेमेंस और मेरे अन्य सहकर्मियों समेत परिश्रम किया, जिनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हुए हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
हे मेरे सच्‍चे सहकर्मी, मैं तुझसे भी विनती करता हूँ कि तू इन स्‍त्रियों की सहायता कर, जिन्होंने सुसमाचार फैलाने में मेरे, क्लेमेंस और मेरे अन्य सहकर्मियों के साथ, जिनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हैं, मिलकर संघर्ष किया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे वास्तविक सहकर्मी, तुमसे भी मेरी विनती है कि तुम इन स्त्रियों की सहायता करो, जिन्होंने ईश्वरीय सुसमाचार के लिए क्लेमेन्त, मेरे अन्य सहकर्मियों तथा मेरे साथ मिलकर परिश्रम किया है. इनके नाम जीवन के पुस्तक में लिखे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे सच्चे सहकर्मी, मैं तुझ से भी विनती करता हूँ, कि तू उन स्त्रियों की सहायता कर, क्योंकि उन्होंने मेरे साथ सुसमाचार फैलाने में, क्लेमेंस और मेरे अन्य सहकर्मियों समेत परिश्रम किया, जिनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे हुए हैं।