Proverbs 1:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur kam karane men praveenta, aur dharma, nyay aur seedhaai kee shaiksha paae
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ताकि मनुष्य विवेकशील, अनुशासित जीवन पाये, और धर्म—पूर्ण, न्याय—पूर्ण, पक्षपातरहित कार्य करे,
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसे व्‍यवहार-कुशलता की शिक्षा प्राप्‍त हो; और वह धर्मयुक्‍त, न्‍यायपूर्ण और निष्‍कपट आचरण करे।
Hindi Bible HHBD
और काम करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और सीधाई की शिक्षा पाए;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और काम करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और निष्पक्षता की शिक्षा पाए;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
व्यवहार कुशलता के लिए निर्देश-प्राप्‍ति, धर्मी, पक्षपात किए बिना तथा न्यायसंगति के लिए;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और विवेकपूर्ण जीवन निर्वाह करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और निष्पक्षता के विषय अनुशासन प्राप्त करे;