Proverbs 11:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo paradeshaee ka uttradayee hota haai, vah bada du:kh uttata haai, parantu jo uttradayitv se gharana karata, vah nidr rahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो अनजाने का जामिन बनता है, वह निश्चय ही पीड़ा उठायेगा, किन्तु अपने हाथों को बंधक बनाने से जो मना कर देता है, वह सुरक्षित रहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो मनुष्‍य किसी अजनबी की जमानत लेता है, वह हानि उठाता है; जमानत लेने के दायित्‍व से दस कदम दूर रहनेवाला झंझटों से बचा रहता है।
Hindi Bible HHBD
जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दु:ख उठाता है, परन्तु जो उत्तरदायित्व से घृणा करता, वह निडर रहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दु:ख उठाता है, परन्तु जो जमानत लेने से घृणा करता वह निडर रहता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह सुनिश्चित ही है कि यदि किसी ने किसी अपरिचित की ज़मानत ले ली है, उसकी हानि अवश्य होगी, किंतु वह, जो ऐसी शपथ करने की भूल नहीं करता, सुरक्षित रहता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दुःख उठाता है, परन्तु जो जमानत लेने से घृणा करता, वह निडर रहता है।