Proverbs 13:23 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
nirbal logon ko khetee baree se bahut bhojanavastu milatee haai, parantu aeese log bhee haain jo anyay ke karan mitt jate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
दीन जन का खेत भरपूर फसल देता है, किन्तु अन्याय उसे बुहार ले जाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
गरीब किसान की परती भूमि भी भरपूर फसल उत्‍पन्न करती है, पर अन्‍यायी मालगुजार उसको हड़प जाते हैं।
Hindi Bible HHBD
निर्बल लोगों को खेती बारी से बहुत भोजनवस्तु मिलती है, परन्तु ऐसे लोग भी हैं जो अन्याय के कारण मिट जाते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
निर्बल लोगों को खेती बारी से बहुत भोजन–वस्तु मिलती है, परन्तु ऐसे लोग भी हैं जो अन्याय के कारण मिट जाते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यह संभव है कि साधारण किसान की भूमि उत्तम उपज लाए, किंतु अन्यायी उसे हड़प लेता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
निर्बल लोगों को खेती-बारी से बहुत भोजनवस्तु मिलता है, परन्तु अन्याय से उसको हड़प लिया जाता है।