Proverbs 15:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
bina sammaati kee kalpanaaen nishfal hua karatee haai, parantu bahut se manatraiyon kee sammaati se bat ttharatee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बिना परामर्श के योजनायें विफल होती है। किन्तु वे अनेक सलाहकारों से सफल होती है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
बिना उचित सलाह के योजनाएं निष्‍फल हो जाती हैं; किन्‍तु यदि योजना में अनेक बुद्धिमानों की सम्‍मति प्राप्‍त हो, तो वह सफल हो जाती है।
Hindi Bible HHBD
बिना सम्मति की कल्पनाएं निष्फल हुआ करती हैं, परन्तु बहुत से मंत्रियों की सम्मत्ति से बात ठहरती है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बिना सम्मति की कल्पनाएँ निष्फल हुआ करती हैं, परन्तु बहुत से मंत्रियों की सम्मति से बात ठहरती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उपयुक्त परामर्श के अभाव में योजनाएं विफल हो जाती हैं, किंतु अनेक परामर्शक उसे विफल नहीं होने देते.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बिना सम्मति की कल्पनाएँ निष्फल होती हैं, परन्तु बहुत से मंत्रियों की सम्मति से सफलता मिलती है।