Proverbs 16:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jisake buddh ihaai, usake liye vah jeevan ka sota haai, parantu mooddhon ko shaiksha dena mooddhta hee hotee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जिनके पास समझ बूझ है, उनके लिए समझ बूझ जीवन स्रोत होती है, किन्तु मूर्खो की मूढ़ता उनको दण्ड दिलवाती।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस मनुष्‍य में बुद्धि है, उसके पास जीवन का झरना है। पर मूर्ख व्यक्‍ति की ताड़ना स्‍वयं उसकी मूर्खता है।
Hindi Bible HHBD
जिसके बुद्धि है, उसके लिये वह जीवन का सोता है, परन्तु मूढ़ों को शिक्षा देना मूढ़ता ही होती है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिसके पास बुद्धि है, उसके लिये वह जीवन का सोता है, परन्तु मूढ़ों को शिक्षा देना मूढ़ता ही होती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
बुद्धिमान व्यक्ति में समझ जीवन-प्रदायी सोता समान है, किंतु मूर्ख को अपनी ही मूर्खता के द्वारा दंड प्राप्‍त हो जाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिसमें बुद्धि है, उसके लिये वह जीवन का स्रोत है, परन्तु मूर्ख का दण्ड स्वयं उसकी मूर्खता है।