Proverbs 20:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mol lene ke samay graahak tuchchh tuchchh kahata haai parantu chale jane par baddhai karata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ग्राहक खरीदते समय कहता है, “अच्छा नहीं, बहुत महंगा!” किन्तु जब वहाँ से दूर चला जाता है अपनी खरीद की शेखी बघारता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मोल लेते समय खरीदार कहता है, “वस्तु अच्छी नहीं है।” पर कम कीमत पर वस्तु खरीद लेने के बाद वह शेखी मारता है।
Hindi Bible HHBD
मोल लेने के समय ग्राहक तुच्छ तुच्छ कहता है; परन्तु चले जाने पर बढ़ाई करता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मोल लेने के समय ग्राहक, “अच्छी नहीं, अच्छी नहीं” कहता है; परन्तु चले जाने पर बड़ाई करता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ग्राहक तो विक्रेता से यह अवश्य कहता है, “अच्छी नहीं है यह सामग्री!” किंतु वहां से लौटकर वह अन्यों के समक्ष अपनी उत्कृष्ट खरीद की बड़ाई करता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मोल लेने के समय ग्राहक, “अच्छी नहीं, अच्छी नहीं,” कहता है; परन्तु चले जाने पर बढ़ाई करता है।