Proverbs 25:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki jis pradhaan ka too ne darshan kiya ho usake samhane tera apaman n ho, varan tujh se yah kaha jaa, age baddhkar viraja..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उत्तम वह है जो तुझसे कहे, “आ यहाँ, आ जा” अपेक्षा इसके कि कुलीन जन के समक्ष वह तेरा निरादर करें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ऐसा न हो कि तुझे लज्‍जित होकर उच्‍चाधिकारी के लिए प्रमुख आसन छोड़ना पड़े। तेरी प्रशंसा तब होगी जब तुझसे यह निवेदन किया जाएगा: ‘आप इस प्रमुख आसन पर बैठिए।’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि जिस प्रधान का तू ने दर्शन किया हो उसके साम्हने तेरा अपमान न हो, वरन तुझ से यह कहा जाए, आगे बढ़कर विराज।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि जिस प्रधान का तू ने दर्शन किया हो उसके सामने तेरा अपमान न हो, वरन् तुझ से यह कहा जाए, “आगे बढ़कर विराज ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि उत्तम तो यह होगा कि राजा ही तुम्हें आमंत्रित कर यह कहे, “यहां मेरे पास आओ,” इसकी अपेक्षा कि तुम्हें सब की दृष्टि में निम्नतर स्थान पर जाने का आदेश दिया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उनके लिए तुझ से यह कहना बेहतर है कि, “इधर मेरे पास आकर बैठ” ताकि प्रधानों के सम्मुख तुझे अपमानित न होना पड़े.