Proverbs 25:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
apane padosee ke sath vadavivad aekant men karana aur paraye ka bhed n kholana
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि तू अपने पड़ोसी के संग में किसी बात पर विवाद करे, तो किसी जन का विश्वास जो तुझमें निहित है, उसको तू मत तोड़।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि पड़ोसी के साथ तेरा मतभेद है तो आपस में बातचीत के द्वारा हल कर लेना; और एक-दूसरे का भेद मत खोलना।
Hindi Bible HHBD
अपने पडोसी के साथ वादविवाद एकान्त में करना और पराये का भेद न खोलना;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपने पड़ोसी के साथ वादविवाद एकान्त में करना, और पराये का भेद न खोलना,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
विवादास्पद विषय पर सीधा उसी व्यक्ति से विचार-विमर्श कर लो, और किसी अन्य व्यक्ति का रहस्य प्रकाशित न करना,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपने पड़ोसी के साथ वाद-विवाद एकान्त में करना और पराए का भेद न खोलना;