Proverbs 26:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jaaise gauariya ghoomate ghoomate aur soopabenee udte-udte naheen baaitttee, vaaise hee vyarth shaap naheen padta.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि तूने किसी का कुछ भी बिगाड़ा नहीं और तुझको वह शाप दे, तो वह शाप व्यर्थ ही रहेगा। उसका शाप पूर्ण वचन तेरे ऊपर से यूँ उड़ निकल जायेगा जैसे चंचल चिड़िया जो टिककर नहीं बैठती।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे गौरैया और सूपावेनी आकाश में उड़ते समय नहीं ठहरतीं, वैसे ही अकारण दिया गया शाप भी मनुष्‍य पर नहीं ठहरता।
Hindi Bible HHBD
जैसे गौरिया घूमते घूमते और सूपाबेनी उड़ते- उड़ते नहीं बैठती, वैसे ही व्यर्थ शाप नहीं पड़ता।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जैसे गौरैया घूमते–घूमते और सूपाबेनी उड़ते– उड़ते नहीं बैठती, वैसे ही व्यर्थ शाप नहीं पड़ता।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
निर्दोष को दिया गया शाप वैसे ही प्रभावी नहीं हो पाता, जैसे गौरेया का फुदकना और अबाबील की उड़ान.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जैसे गौरैया घूमते-घूमते और शूपाबेनी उड़ते-उड़ते नहीं बैठती, वैसे ही व्यर्थ श्राप नहीं पड़ता।