Proverbs 28:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jo nirdhan ko dan deta haai use ghattee naheen hotee, parantu jo us se duashtti faer leta haai vah shaap par shaap pata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जो गरीबों को दान देता रहता है उसको किसी बात का अभाव नहीं रहता। किन्तु जो उनसे आँख मूँद लेता है, वह शाप पाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो मनुष्य गरीब को उदारता से देता है, उसे किसी प्रकार का अभाव न होगा; किन्तु गरीब को देखकर मुंह फेरनेवाले आदमी पर शाप पड़ता है।
Hindi Bible HHBD
जो निर्धन को दान देता है उसे घटी नहीं होती, परन्तु जो उस से दुष्टि फेर लेता है वह शाप पर शाप पाता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो निर्धन को दान देता है उसे घटी नहीं होती, परन्तु जो उससे दृष्टि फेर लेता है वह शाप पर शाप पाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो निर्धनों को उदारतापूर्वक दान देता है, उसे अभाव कभी नहीं होता, किंतु वह, जो दान करने से कतराता है अनेक ओर से शापित हो जाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो निर्धन को दान देता है उसे घटी नहीं होती, परन्तु जो उससे दृष्टि फेर लेता है # वह श्राप पर श्राप पाता है।