Proverbs 28:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo apana dhan byaj adi baddhtee se baddhata haai, vah usake liye battorata haai jo kangalon par anugrah karata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह जो मोटा ब्याज वसूल कर निज धन बढ़ाता है, वह तो यह धन जोड़ता है किसी ऐसे दयालु के लिये जो गरीबों पर दया करता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो धनवान अपना धन ब्‍याज और मुनाफाखोरी से बढ़ाता है, उसे अपना धन उस मनुष्‍य के लिए छोड़ना पड़ता है जो गरीबों पर दया करता है।
Hindi Bible HHBD
जो अपना धन ब्याज आदि बढ़ती से बढ़ाता है, वह उसके लिये बटोरता है जो कंगालों पर अनुग्रह करता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो अपना धन ब्याज आदि बढ़ती से बढ़ाता है, वह उसके लिये बटोरता है जो कंगालों पर अनुग्रह करता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जो कोई अपनी संपत्ति की वृद्धि अतिशय ब्याज लेकर करता है, वह इसे उस व्यक्ति के लिए संचित कर रहा होता है, जो निर्धनों को उदारतापूर्वक देता रहता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो अपना धन ब्याज से बढ़ाता है #, वह उसके लिये बटोरता है जो कंगालों पर अनुग्रह करता है।