Psalms 10:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah jhuk jata haai aur vah dabak kar baaittta haai aur lachar log usake mahabalee hathon se pattke jate haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अत: दीन जन सोचने लगते हैं, “परमेश्वर ने हमको भुला ही दिया है! हमसे तो परमेश्वर सदा—सदा के लिये दूर हो गया है। जो कुछ भी हमारे साथ घट रहा, उससे परमेश्वर ने दृष्टि फिरा ली है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अभागा अपने हृदय में यह सोचता है, “परमेश्वर मुझे भूल गया। उसने अपना मुख छिपा लिया। वह फिर कभी इधर नहीं देखेगा।”
Hindi Bible HHBD
वह झुक जाता है और वह दबक कर बैठता है; और लाचार लोग उसके महाबली हाथों से पटके जाते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह अपने मन में सोचता है, “ईश्वर भूल गया, वह अपना मुँह छिपाता है; वह कभी नहीं देखेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस दुष्ट की यह मान्यता है, “परमेश्वर सब भूल चुके हैं; उन्होंने अपना मुख छिपा लिया है, वह यह सब कभी नहीं देखेंगे.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह अपने मन में सोचता है, “परमेश्वर भूल गया, वह अपना मुँह छिपाता है; वह कभी नहीं देखेगा।”