Psalms 101:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
bhor hee bhor ko maain desh ke sab dushtton ko satyanash kiya karoonga, isaaliye ki yahova ke nagar ke sab anarthkariyon ko nash karoon..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं उन दुष्टों को सदा ही नष्ट करूँगा, जो इस देश में रहते है। मै उन दुष्ट लोगों को विवश करूँगा, कि वे यहोवा के नगर को छोड़े।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के नगर से, सब कुकर्मियों को मिटाने के लिए मैं सबेरे-सबेरे देश के समस्त दुर्जनों को नष्ट करूंगा।
Hindi Bible HHBD
भोर ही भोर को मैं देश के सब दुष्टों को सत्यानाश किया करूंगा, इसलिये कि यहोवा के नगर के सब अनर्थकारियों को नाश करूं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
भोर ही भोर को मैं देश के सब दुष्टों का सत्यानाश किया करूँगा, इसलिये कि यहोवा के नगर के सब अनर्थकारियों को नष्ट करूँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रति प्रभात मैं अपने राज्य के समस्त दुर्जनों को नष्ट करूंगा; याहवेह के नगर में से मैं हर एक दुष्ट को मिटा दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
प्रति भोर, मैं देश के सब दुष्टों का सत्यानाश किया करूँगा, ताकि यहोवा के नगर के सब अनर्थकारियों को नाश करूँ।