Psalms 102:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki mere din dhauen kee nain ude jate haai, aur meree haaddiyan lukattee ke saman jal gai haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा जीवन वैसे बीत रहा जैसा उड़ जाता धुँआ। मेरा जीवन ऐसे है जैसे धीरे धीरे बुझती आग।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे दिन धुएं के सदृश लुप्‍त हो जाते हैं; मेरी हड्डियाँ भट्टी जैसी धधक रही हैं।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि मेरे दिन धुएं की नाईं उड़े जाते हैं, और मेरी हडि्डयां लुकटी के समान जल गई हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि मेरे दिन धूएँ के समान उड़े जाते हैं, और मेरी हड्डियाँ लुकटी के समान जल गई हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
धुएं के समान मेरा समय विलीन होता जा रहा है; मेरी हड्डियां दहकते अंगारों जैसी सुलग रही हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि मेरे दिन धुएँ के समान उड़े जाते हैं, और मेरी हड्डियाँ आग के समान जल गई हैं # ।