Psalms 104:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he mere man, too yahova ko dhany kaha! he mere parameshvar yahova, too atyant mahan haai! too vibhv aur aeeshvarya ka vasr paahine huae haai,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे मेरे मन, यहोवा को धन्य कह! हे यहोवा, हे मेरे परमेश्वर, तू है अतिमहान! तूने महिमा और आदर के वस्त्र पहने हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ मेरे प्राण, प्रभु को धन्‍य कह! हे प्रभु, मेरे परमेश्‍वर, तू अत्‍यन्‍त महान है। तू महिमा और सम्‍मान से विभूषित है।
Hindi Bible HHBD
हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह! हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तू अत्यन्त महान है! तू विभव और ऐश्वर्य का वस्त्रा पहिने हुए है,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह! हे मेरे परमेश्‍वर यहोवा, तू अत्यन्त महान् है! तू वैभव और ऐश्‍वर्य का वस्त्र पहिने हुए है,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो. याहवेह, मेरे परमेश्वर, अत्यंत महान हैं आप; वैभव और तेज से विभूषित हैं आप.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे मेरे मन, तू यहोवा को धन्य कह! हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तू अत्यन्त महान है! तू वैभव और ऐश्वर्य का वस्त्र पहने हुए है,