Psalms 106:43 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
barambar us ne unhen chhudaya, parantu ve usake virooddh yuaktai karate gaa, aur apane adharma ke karan dabate gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर ने निज भक्तों को बहुत बार बचाया, किन्तु उन्होंने परमेश्वर से मुख मोड़ लिया। और वे ऐसी बातें करने लगे जिन्हें वे करना चाहते थे। परमेश्वर के लोगों ने बहुत बहुत बुरी बातें की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कई बार प्रभु ने उन्हें छुड़ाया, पर वे अपने विचारों में विद्रोही बने रहे, अत: अपने कुकर्मों के कारण उन्हें झुकना पड़ा।
Hindi Bible HHBD
बारम्बार उस ने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरूद्ध युक्ति करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बारम्बार उसने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरुद्ध युक्ति करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कितनी ही बार उन्होंने उन्हें मुक्त किया, किंतु वे थे विद्रोह करने पर ही अटल, तब वे अपने ही अपराध में नष्ट होते चले गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बारम्बार उसने उन्हें छुड़ाया, परन्तु वे उसके विरुद्ध बलवा करते गए, और अपने अधर्म के कारण दबते गए।