Psalms 109:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah shaap dene men praeeti rakhta tha, aur shaap us par a pada vah ashaeervad dene se prasann n hota tha, so ashareevad us se door raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस दुष्ट लोगों को शाप देना भाता था। सो वही शाप उस पर लौट कर गिर जाये। उस बुरे व्यक्ति ने कभी आशीष न दी कि लोगों के लिये कोई भी अच्छी बात घटे। सो उसके साथ कोई भी भली बात मत होने दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसे शाप देना प्रिय था, अभिशाप इस पर आ पड़े! आशिष इसे पसन्‍द न थी; वह इससे दूर रहे!
Hindi Bible HHBD
वह शाप देने में प्रीति रखता था, और शाप उस पर आ पड़ा; वह आशीर्वाद देने से प्रसन्न न होता था, सो आर्शीवाद उस से दूर रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह शाप देने से प्रीति रखता था, और शाप उस पर आ पड़ा; वह आशीर्वाद देने से प्रसन्न न होता था, इसलिये आशीर्वाद उस से दूर रहा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
शाप देना उसे अत्यंत प्रिय है, वही शाप उस पर आ पड़े. किसी की हितकामना करने में उसे कोई आनंद प्राप्‍त नहीं होता— उत्तम यही होगा कि हित उससे ही दूर-दूर बना रहे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह श्राप देने से प्रीति रखता था, और श्राप उस पर आ पड़ा; वह आशीर्वाद देने से प्रसन्न न होता था, इसलिए आशीर्वाद उससे दूर रहा।