Psalms 11:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah dushtton par fande barasaaega ag aur gandhak aur prachand looh unake kattoron men bantt dee jaaengee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह गर्म कोयले और जलती हुई गन्धक को वर्षा की भाँति उन बुरे लोगों पर गिरायेगा। उन बुरे लोगों के भाग में बस झुलसाती पवन आयेगी
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह दुर्जनों पर अंगार और गंधक की वर्षा करेगा; झुलसाने वाली प्रचण्ड लू उन्हें झेलनी पड़ेगी ।
Hindi Bible HHBD
वह दुष्टों पर फन्दे बरसाएगा; आग और गन्धक और प्रचण्ड लूह उनके कटोरों में बांट दी जाएंगी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह दुष्टों पर फन्दे बरसाएगा; आग और गन्धक और प्रचण्ड लूह उनके कटोरों में बाँट दी जाएँगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
दुष्टों पर वह फन्दों की वृष्टि करेंगे, उनके प्याले में उनका अंश होगा अग्नि; गंधक तथा प्रचंड हवा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह दुष्टों पर आग और गन्धक बरसाएगा; और प्रचण्ड लूह उनके कटोरों में बाँट दी जाएँगी।