Psalms 119:147 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ne pau fattne se pahile dohai dee meree asha tere vachanon par thee.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा, मैं तेरी प्रार्थना करने को भोर के तड़के उठा करता हूँ। मुझको उन बातों पर भरोसा है, जिनको तू कहता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं प्रात: काल उठता और तेरी दुहाई देता हूं; मैं तेरे वचनों की आशा करता हूं।
Hindi Bible HHBD
मैं ने पौ फटने से पहिले दोहाई दी; मेरी आशा तेरे वचनों पर थी।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने पौ फटने से पहले दोहाई दी; मेरी आशा तेरे वचनों पर थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैं सूर्योदय से पूर्व ही जाग कर सहायता के लिये पुकारता हूं; मेरी आशा आपके वचन पर आधारित है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने पौ फटने से पहले दुहाई दी; मेरी आशा तेरे वचनों पर थी।