Psalms 125:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jis prakar yarooshalem ke charon or pahad haai, usee prakar yahova apanee praja ke charon or ab se lekar sarvada tak bana rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने निज भक्तों को वैसे ही अपनी ओट में लिया है, जैसे यरूशलेम चारों ओर पहाड़ों से घिरा है। यहोवा सदा और सर्वदा निज भक्तों की रक्षा करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जैसे यरूशलेम के चारों ओर पर्वत हैं, वैसे ही प्रभु अपने निज लोगों के चारों ओर है, अब से सदा-सर्वदा तक।
Hindi Bible HHBD
जिस प्रकार यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं, उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिस प्रकार यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं, उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस प्रकार पर्वतों ने येरूशलेम को घेरा हुआ है, उसी प्रकार याहवेह भी अपनी प्रजा को घेरे हुए हैं आज भी और सदा-सर्वदा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिस प्रकार यरूशलेम के चारों ओर पहाड़ हैं, उसी प्रकार यहोवा अपनी प्रजा के चारों ओर अब से लेकर सर्वदा तक बना रहेगा # ।