Psalms 128:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tere ghar ke bheetar teree sree falavant dakhlata see hogee teree mej ke charon or tere balak jalapai ke paudho se honge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
घर पर तेरी घरवाली अंगूर की बेल सी फलवती होगी। मेज के चारों तरफ तेरी संतानें ऐसी होंगी, जैसे जैतून के वे पेड़ जिन्हें तूने रोपा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तेरे घर की जनानी ड्‍योढ़ी में तेरी पत्‍नी फलवन्‍त अंगूर-बेल के सदृश बनेगी; तेरी चौकी के चारों ओर जैतून के अंकुरों के समान तेरे बाल-बच्‍चे होंगे।
Hindi Bible HHBD
तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी; तेरी मेज के चारों ओर तेरे बालक जलपाई के पौधे से होंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी; तेरी मेज़ के चारों ओर तेरे बालक जलपाई के पौधे से होंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे परिवार में तुम्हारी पत्नी फलदायी दाखलता समान होगी; तुम्हारी मेज़ के चारों ओर तुम्हारी संतान जैतून के अंकुर समान होगी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे घर के भीतर तेरी स्त्री फलवन्त दाखलता सी होगी; तेरी मेज के चारों ओर तेरे बच्चे जैतून के पौधे के समान होंगे।