Psalms 139:20 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki ve teree charcha chaturai se karate haain tere draehee tera nam joottee bat par lete haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे बुरे लोग तेरे लिये बुरी बातें कहते हैं। वे तेरे नाम की निन्दा करते हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वे द्वेषपूर्वक तेरा अनादर करते हैं, वे बुराई के लिए तेरे विरुद्ध स्वयं को उन्नत करते हैं!
Hindi Bible HHBD
क्योंकि वे तेरी चर्चा चतुराई से करते हैं; तेरे द्रोही तेरा नाम झूठी बात पर लेते हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि वे तेरी चर्चा चतुराई से करते हैं; तेरे शत्रु तेरा नाम झूठी बात पर लेते हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये वे हैं, जो आपके विरुद्ध कुयुक्ति की बातें करते हैं; आपके ये शत्रु आपका नाम गलत ढंग से लेते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि वे तेरे विरुद्ध बलवा करते और छल के काम करते हैं; तेरे शत्रु तेरा नाम झूठी बात पर लेते हैं।