Psalms 140:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
ghamandiyon ne mere liye fanda aur pase lagaa, aur path ke kinare jal bichhaya haai unhon ne mere liye fande laga rakhe haain..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उन अहंकारी लोगों ने मेरे लिये जाल बिछाया। मुझको फँसाने को उन्होंने जाल फैलाया है। मेरी राह में उन्होंने फँदा फैलाया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अहंकारियों ने मेरे लिए पाश बिछाया है, रस्सियों के साथ जाल बिछाया है, उन्होंने पथ के किनारे मेरे लिए फन्दे लगाए हैं। सेलाह
Hindi Bible HHBD
घमण्डियों ने मेरे लिये फन्दा और पासे लगाए, और पथ के किनारे जाल बिछाया है; उन्हों ने मेरे लिये फन्दे लगा रखे हैं।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
घमण्डियों ने मेरे लिये फन्दा और पासे लगाए, और पथ के किनारे जाल बिछाया है; उन्होंने मेरे लिये फन्दे लगा रखे हैं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन अहंकारियों ने मेरे पैरों के लिए एक फंदा बनाकर छिपा दिया है; तथा रस्सियों का एक जाल भी बिछा दिया है, मार्ग के किनारे उन्होंने मेरे ही लिए फंदे लगा रखे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
घमण्डियों ने मेरे लिये फंदा और पासे लगाए, और पथ के किनारे जाल बिछाया है; उन्होंने मेरे लिये फंदे लगा रखे हैं। (सेला)