Psalms 15:4 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
vah jisakee drashtti men nikamma manushy tuchchh haai, aur jo yahova ke dravaaiyon ka adar karata haai, jo shapath khakar badalata naheen chahe hani uttana pade
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह उन लोगों का आदर नहीं करता जो परमेश्वर से घृणा रखते हैं। और वह उन सभी का सम्मान करता है, जो यहोवा के सेवक हैं। ऐसा मनुष्य यदि कोई वचन देता है तो वह उस वचन को पूरा भी करता है, जो उसने दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिसकी दृष्‍टि में अधार्मिक मनुष्‍य तुच्‍छ है, पर जो प्रभु के भक्‍तों का आदर करता है, जो हानि उठाकर भी अपने वचन से नहीं फिरता,
Hindi Bible HHBD
वह जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है, और जो यहोवा के डरवैयों का आदर करता है, जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठाना पड़े;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह जिसकी दृष्‍टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है, और जो यहोवा के डरवैयों का आदर करता है, जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिसके लिए याहवेह की दृष्टि में निकम्मा पुरुष घृणित है, किंतु याहवेह का भय माननेवाले पुरुष सम्मान्य; जो हर मूल्य पर अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करता है, चाहे उसकी हानि ही क्यों न हो;
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह जिसकी दृष्टि में निकम्मा मनुष्य तुच्छ है #, पर जो यहोवा के डरवैयों का आदर करता है, जो शपथ खाकर बदलता नहीं चाहे हानि उठानी पड़े;