Psalms 17:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he yahova parameshvar sachchai ke vachan sun, meree pukar kee or dhyan de. meree praarthna kee or jo nishkapatt munh se nikalatee haai kan laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे यहोवा, मेरी प्रार्थना न्याय के निमित्त सुन। मैं तुझे ऊँचे स्वर से पुकार रहा हूँ। मैं अपनी बात ईमानदारी से कह रहा हूँ। सो कृपा करके मेरी प्रार्थना सुन।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे प्रभु, सत्य पक्ष को सुन; मेरी पुकार पर ध्यान दे। मेरी प्रार्थना पर कान दे, क्योंकि यह मेरी निष्कपट जीभ से निकली है।
Hindi Bible HHBD
हे यहोवा परमेश्वर सच्चाई के वचन सुन, मेरी पुकार की ओर ध्यान दे। मेरी प्रार्थना की ओर जो निष्कपट मुंह से निकलती है कान लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे यहोवा परमेश्वर सच्चाई के वचन सुन, मेरी पुकार की ओर ध्यान दे! मेरी प्रार्थना की ओर जो निष्कपट मुँह से निकलती है कान लगा!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह, मेरा न्याय संगत, अनुरोध सुनिए; मेरी पुकार पर ध्यान दीजिए. मेरी प्रार्थना को सुन लीजिए, जो कपटी होंठों से निकले शब्द नहीं हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे यहोवा परमेश्वर सच्चाई के वचन सुन, मेरी पुकार की ओर ध्यान दे मेरी प्रार्थना की ओर जो निष्कपट मुँह से निकलती है कान लगा!