Psalms 19:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah akash kee aek chhor se nikalata haai, aur vah usakee doosaree chhor tak chakkar marata haai aur usakee garmee sabako pahunchatee haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अम्बर के एक छोर से सूर्य चल पड़ता है और उस पार पहुँचने को, वह सारी राह दौड़ता ही रहता है। ऐसी कोई वस्तु नहीं जो अपने को उसकी गर्मी से छुपा ले। यहोवा के उपदेश भी ऐसे ही होते है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
आकाश का एक सीमान्त उसका उदयाचल है, और उसके परिभ्रमण का क्षेत्र दूसरे सीमान्त तक है; उसके ताप से कुछ नहीं छूटता।
Hindi Bible HHBD
वह आकाश की एक छोर से निकलता है, और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी सबको पहुंचती है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह आकाश के एक सिरे से निकलता है, और वह उसके दूसरे सिरे तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी सबको पहुँचती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह आकाश के एक सिरे से उदय होता है, तथा दूसरे सिरे तक चक्कर मारता है; उसके ताप से कुछ भी छुपा नहीं रहता.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह आकाश की एक छोर से निकलता है, और वह उसकी दूसरी छोर तक चक्कर मारता है; और उसकी गर्मी से कोई नहीं बच पाता।