Psalms 22:27 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
prathvee ke sab door door deshaen ke log usako smaran karenge aur usakee or firenge aur jaati jati ke sab kul tere samhane dandvata karenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
काश सभी दूर देशों के लोग यहोवा को याद करें और उसकी ओर लौट आयें। काश विदेशों के सब लोग यहोवा की आराधना करें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
समस्‍त पृथ्‍वी की कौमें प्रभु का नाम स्‍मरण करेंगी, और प्रभु की ओर उन्‍मुख होंगी; राष्‍ट्रों के परिवार उसके सम्‍मुख आराधना करेंगे।
Hindi Bible HHBD
पृथ्वी के सब दूर दूर देशों के लोग उसको स्मरण करेंगे और उसकी ओर फिरेंगे; और जाति जाति के सब कुल तेरे साम्हने दण्डवत् करेंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पृथ्वी के सब दूर–दूर देशों के लोग उसको स्मरण करेंगे और उसकी ओर फिरेंगे; और जाति जाति के सब कुल तेरे सामने दण्डवत् करेंगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पृथ्वी की छोर तक सभी मनुष्य याहवेह को स्मरण कर उनकी ओर उन्मुख होंगे, राष्ट्रों के समस्त परिवार उनके सामने नतमस्तक होंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पृथ्वी के सब दूर-दूर देशों के लोग उसको स्मरण करेंगे और उसकी ओर फिरेंगे; और जाति-जाति के सब कुल तेरे सामने दण्डवत् करेंगे।