Psalms 23:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
too mere satanevalon ke samhane mere liye mej bichhata haai too ne mere sir par tel mala haai, mera kattora umand raha haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे यहोवा, तूने मेरे शत्रुओं के समक्ष मेरी खाने की मेज सजाई है। तूने मेरे शीश पर तेल उँडेला है। मेरा कटोरा भरा है और छलक रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरे शत्रुओं की उपस्‍थिति में तू मेरे लिए खाने की मेज़ लगाता है; तू तेल से मेरे सिर का अभ्‍यंजन करता है, मेरा प्‍याला छलक रहा है।
Hindi Bible HHBD
तू मेरे सतानेवालों के साम्हने मेरे लिये मेज बिछाता है; तू ने मेरे सिर पर तेल मला है, मेरा कटोरा उमण्ड रहा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तू मेरे सतानेवालों के सामने मेरे लिये मेज़ बिछाता है; तू ने मेरे सिर पर तेल मला है, मेरा कटोरा उमड़ रहा है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आप मेरे शत्रुओं के सामने मेरे लिए उत्कृष्ट भोजन परोसते हैं. आप तेल से मेरे सिर को मला करते हैं; मेरा प्याला उमड़ रहा है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तू मेरे सतानेवालों के सामने मेरे लिये मेज बिछाता है #; तूने मेरे सिर पर तेल मला है, मेरा कटोरा उमड़ रहा है।