Psalms 24:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
he faattko, apane sir unche karo he sanatan ke daron tum bhee khul jao! kyonaki pratapee raja pravesh karega!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फाटकों, अपने सिर ऊँचे करो! सनातन द्वारों, खुल जाओ! प्रतापी राजा भीतर आएगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ओ द्वारो, मस्तक उन्नत करो। ओ स्थायी फाटको, ऊंचे हो जाओ, जिससे महिमा का राजा प्रवेश करे।
Hindi Bible HHBD
हे फाटकों, अपने सिर ऊंचे करो हे सनातन के द्वारों तुम भी खुल जाओ! क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे फाटको, अपने सिर ऊँचे करो! हे सनातन के द्वारो, तुम भी खुल जाओ! क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रवेश द्वारों, ऊंचा करो अपने मस्तक; प्राचीन किवाड़ों, ऊंचे हो जाओ, कि महातेजस्वी महाराज प्रवेश कर सकें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे फाटकों, अपने सिर ऊँचे करो हे सनातन के द्वारों तुम भी खुल जाओ! क्योंकि प्रतापी राजा प्रवेश करेगा!