Psalms 27:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
apana mukh mujh se n chhpaia.. apane das ko krodha karake n hatta, too mera sahayak bana haai. he mere uddhar karanevale parameshvar mujhe tyag n de, aur mujhe chhod n de!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे यहोवा, अपना मुख अपने सेवक से मत मोड़। मेरी सहायता कर! मुझे तू मत ठुकरा! मेरा त्याग मत कर! मेरे परमेश्वर, तू मेरा उद्धारकर्ता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अपना मुख मुझ से न छिपा! क्रोध में अपने सेवक को दूर न कर। तू ही मेरा सहायक था, हे मेरे उद्धारकर्ता परमेश्वर! मेरा परित्याग न कर; मुझको मत छोड़।
Hindi Bible HHBD
अपना मुख मुझ से न छिपा।। अपने दास को क्रोध करके न हटा, तू मेरा सहायक बना है। हे मेरे उद्धार करनेवाले परमेश्वर मुझे त्याग न दे, और मुझे छोड़ न दे!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अपना मुख मुझ से न छिपा। अपने दास को क्रोध करके न हटा, तू मेरा सहायक बना है। हे मेरे उद्धार करनेवाले परमेश्वर मुझे त्याग न दे, और मुझे छोड़ न दे!
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मुझसे अपना मुखमंडल न छिपाइए, क्रोध में अपने सेवक को दूर न कीजिए; आप ही मेरे सहायक रहे हैं. मेरे परमेश्वर, मेरे उद्धारक मुझे अस्वीकार न कीजिए और न मेरा परित्याग कीजिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अपना मुख मुझसे न छिपा। अपने दास को क्रोध करके न हटा, तू मेरा सहायक बना है। हे मेरे उद्धार करनेवाले परमेश्वर मुझे त्याग न दे, और मुझे छोड़ न दे!