Psalms 29:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yahova kee vanee meghaen ke upar sun padtee haai pratamee ishvar garajata haai, yahova ghane meghaen ke upar rahata haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
समुद्र के ऊपर यहोवा की वाणी निज गरजती है। परमेश्वर की वाणी महासागर के ऊपर मेघ के गरजन की तरह गरजता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु की वाणी सागरों पर है; महिमायुक्त परमेश्वर गरजन करता है; प्रभु महासागरों पर है।
Hindi Bible HHBD
यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुन पड़ती है; प्रतामी ईश्वर गरजता है, यहोवा घने मेघों के ऊपर रहता है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुनाई पड़ती है; प्रतापी ईश्वर गरजता है, यहोवा घने मेघों के ऊपर रहता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
महासागर की सतह पर याहवेह का स्वर प्रतिध्वनित होता है; महिमामय परमेश्वर का स्वर गर्जन समान है, याहवेह प्रबल लहरों के ऊपर गर्जन करते हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यहोवा की वाणी मेघों के ऊपर सुनाई देती है; प्रतापी परमेश्वर गरजता है, यहोवा घने मेघों के ऊपर रहता है।