Psalms 30:9 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab maain kabra men chala jaunga tab mere lohoo se kya labh hoga? kya mittee tera dhanyavad kar sakatee haai? kya vah teree sachchai ka prachar kar sakatee haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने कहा, “परमेश्वर क्या यह अच्छा है कि मैं मर जाऊँ और कब्र के भीतर नीचे चला जाऊँ मरे हुए जन तो मिट्टी में लेटे रहते हैं, वे तेरे नेक की स्तुति जो सदा सदा बनी रहती है नहीं करते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“क्या लाभ मेरी मृत्यु से? यदि मैं मृतक-लोक में जाऊं तो क्या मैं, मृत व्यक्ति तेरी स्तुति कर सकूंगा; क्या मैं तेरे सत्य की घोषणा कर पाऊंगा?
Hindi Bible HHBD
जब मैं कब्र में चला जाऊंगा तब मेरे लोहू से क्या लाभ होगा? क्या मिट्टी तेरा धन्यवाद कर सकती है? क्या वह तेरी सच्चाई का प्रचार कर सकती है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब मैं क़ब्र में चला जाऊँगा तब मेरे लहू से क्या लाभ होगा? क्या मिट्टी तेरा धन्यवाद कर सकती है? क्या वह तेरी सच्चाई का प्रचार कर सकती है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“क्या लाभ होगा मेरी मृत्यु से, मेरे अधोलोक में जाने से? क्या मिट्टी आपकी स्तुति करेगी? क्या वह आपकी सच्चाई की साक्ष्य देगी?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब मैं कब्र में चला जाऊँगा तब मेरी मृत्यु से क्या लाभ होगा? क्या मिट्टी तेरा धन्यवाद कर सकती है? क्या वह तेरी विश्वसनीयता का प्रचार कर सकती है?