Psalms 31:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
mera jeevan shaek ke mare aur meree avastha karahate karahate ghatt chalee haai mera bal mere adharma ke karan jata rah, or meree haaddiyan ghaul gai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मेरा जीवन का अंत दु:ख में हो रहा है। मेरे वर्ष आहों में बीतते जाते हैं। मेरी वेदनाएँ मेरी शक्ति को निचोड़ रही हैं। मेरा बल मेरा साथ छोड़ता जा रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मेरा जीवन दु:ख में बीता; और मेरी आयु आह भरते बीत गई। मेरे अधर्म के कारण मेरा बल घट गया, और मेरी हड्डियां दिखाई देने लगीं।
Hindi Bible HHBD
मेरा जीवन शोक के मारे और मेरी अवस्था कराहते कराहते घट चली है; मेरा बल मेरे अधर्म के कारण जाता रह, ओर मेरी हडि्डयां घुल गई।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मेरा जीवन शोक के मारे और मेरी आयु कराहते कराहते घट चली है; मेरा बल मेरे अधर्म के कारण जाता रहा, और मेरी हड्डियाँ घुल गईं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वेदना में मेरा जीवन समाप्त हुआ जा रहा है; आहें भरते-भरते मेरी आयु नष्ट हो रही है; अपराधों ने मेरी शक्ति को खत्म कर दिया है, मेरी हड्डियां तक जीर्ण हो चुकी हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मेरा जीवन शोक के मारे और मेरी आयु कराहते-कराहते घट चली है; मेरा बल मेरे अधर्म के कारण जाता रहा, ओर मेरी हड्डियाँ घुल गई।